जमीनी स्तर पर काम कर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें कार्यकर्ता : संजय दत्त

पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी : राव नरेन्द्र

फरीदाबाद : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेन्द्र ने दूसरे चरण में फरीदाबाद जिले से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने व पार्टी को ग्रॉस रूट पर मजबूत करने के लिए छह विधानसभाओं के कार्यकर्ता नेता व पदाधिकारियों को जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के कार्यालय में क्षेत्र वाईज बैठक की। इस बैठक में प्रभारी व प्रदेशाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बात सुनी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत कौशिक व उनकी पूरी टीम ने प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेन्द्र का गर्मजोशी से स्वागत किया।

दोनों ही नेताओं ने एक-एक करके पदाधिकारियों से बूथ प्रबंधन, पार्टी को ग्रॉस रूट पर मजबूत और संगठन को और मजबूत करने, हरियाणा में सत्ता को वापिस लाने को लेकर कई घंटे कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया। कार्यकर्ताओं ने भी अपने दिल की बात नेताओं के सामने खुलकर रखी।

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त ने अपने सम्बोधन में कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझे और बूथों को मजबूत करें और भाजपा की भ्रष्ट सरकार को हर मोर्चें पर डटकर मुकाबला कर जवाब दें तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन में बताये। कांग्रेस द्वारा किए गए विकास कार्यों का बखान जनता के बीच में करें। कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाएगा साथ ही छत्तीस बिरादरी के लोगों को पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा। महिलाओं को भी पूरी भागीदारी दी जाएगी। इसलिए महिलाओं को कांग्रेस कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेन्द्र ने कहा कि प्रदेश की जनता अब भ्रष्ट भाजपा सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी है। हर वर्ग इस सरकार से परेशान है। पिछले दिनों जिस तरह से नीट की परीक्षा लीक होने का विरोध करने पर छात्रों पर भाजपा सरकार ने लाठीचार्ज करवाकर जो बर्बरता दिखाई थी वह पूरे देश के सामने है। बड़े शर्म की बात है कि संसद में इस मामले को विपक्ष के नेता राहुल गांधी उठाते है जो उन्हें बात उठाने नहीं दी जाती और माइक को बंद कर दिया जाता है। साथ ही छात्रों पर दर्ज मामले अभी तक सरकार ने वापिस नहीं लिए है। इस वायदाखिलाफी को कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश मेें वह प्रभारी संजय दत्त के साथ दौरा कर रहे है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात कर रहे है। सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में समायोजित किया जाएगा साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी जिले की तीन बैठकों में लगातार नदारद रहेगा उसकी छुट्टी की जाएगी और नए कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा।

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने इस मौके पर कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि कार्यकर्ता को पूरा सम्मान मिलें और उन्हें सक्रिय कर संगठनात्मक ढ़ाचे को मजबूत किया जाए और भाजपा की सरकार को उखाड़ फैंका जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जब-जब कांग्रेस की सरकार बनती है तभी देश में भी कांग्रेस की सरकार बनती है। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में जब कांग्रेस अपना परचम फहराकर अपने विधायक जिताती है, तो हरियाणा में कांग्रेस की सत्ता बनती है। श्री भड़ाना ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कांग्रेस के नाम से चल रही दुकानों को भी बंद करना पड़ेगा और सच्चे व सक्रिय कांग्रेसियों को सम्मान देना होगा।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने दोनों नेताओं को पार्टी संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी और विश्वास दिलाया कि फरीदाबाद जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और सरकार में वापिसी के लिए हर स्तर पर काम किया जा रहा है।

इस मौके पर पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, विजय प्रताप सिंह, जेपी नागर, रोहित नागर, लखन कुमार सिंगला, पराग शर्मा, तरूण तेवतिया, सुमित गौड़, मास्टर ऋषिपाल, सत्यवीर डागर, मुकेश डागर, विनोद कौशिक, मनोज अग्रवाल, जगत सिंह नागर एडवोकेट, नितिन सिंगला, उमेश कौशिक, नीरज गुप्ता, रोहित सिंगला, डा. एस.एल. शर्मा, अनिल शर्मा, रेनू चौहान, वेद यादव, योगेश ढींगड़ा, गौरव ढींगड़ा, मोनू ढिल्लो, चुन्नू राजपूत, राजाराम ठाकुर, दीपक चौधरी, अशोक रावल, दिनेश शर्मा, डा. सौरभ शर्मा, अनिल नेताजी, बाबू लाल रवि, वीरेन्द्र चंदीला, अजीत भाटी एडवोकेट, विकास फागना, प्रेम यादव, सुनीता फागना, एन के शर्मा, अंश वत्स, एडवोकेट अनुज शर्मा, संजय सौलंकी, सुरेश बेनीवाल, शालिनी मल्होत्रा, बलजीत सिंह अरोड़ा, इशांत कथूरिया, राहुल सरदाना, राहुल नागर, बिजेन्द्र मावी, विकास दायमा, वेदपाल दायमा, मोहसिन खान, युनूस खान, सरला भमोत्रा, पम्मी मान, योगेश तंवर, शाहबुद्दीन, जुबैर खान, मनीष बौद्ध, प्रशांत कौशिक एडवोकेट, राजकुमार शर्मा, सोहिल सैफी, जसविंदर, सुन्दर नेताजी, सरपंच विजयपाल कोट, तिलक नागर, जवाहर ठाकुर सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!