सुनार की दुकान से आभूषण चोरी करने के मामले में एक महिला गिरफ्तार

अपराध शाखा ऊंचा गांव टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि भगत सिंह कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी राजेश कुमार ने थाना शहर बल्लभगढ़ में शिकायत दी थी कि दिनांक 27 फरवरी को एक महिला उसकी ज्वेलरी दुकान पर सोने के आभूषण देखने के बहाने आई। महिला ने आभूषण दिखाने के लिए कहा और दुकानदार को बातों में उलझा लिया। इसी दौरान जब दुकानदार अन्य आभूषण निकालने के लिए मुड़ा, तो महिला ने पहले से दिखाए गए आभूषणों में से एक जोड़ी टॉप्स चोरी कर लिए और उनकी जगह नकली टॉप्स रखकर मौके से फरार हो गई। शिकायत के आधार पर थाना शहर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में फरीदाबाद वासी एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला ने चालाकी से असली टॉप्स निकालकर उनकी जगह नकली टॉप्स रख दिए थे। जिसको माननीय अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

आरोपिता का पूर्व में भी क्रिमिनल रिकॉर्ड है। इसी प्रकार से वारदात करने के एक-एक मामले गुरुग्राम व फरीदाबाद में दर्ज है। लगभग 3 महीने पहले ही जिला जेल फरीदाबाद से जमानत पर बाहर आई थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!