भारत टेक एक्सपो का भव्य आगाज

फरीदाबाद। लघु उद्योगों की राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया फोरम ऑफ एमएसएमई द्वारा ट्रेड इंडिया के सहयोग से आयोजित भारत टेक एक्सपो का भव्य आगाज फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर एन. सी. वाधवा, आईएएस रिटायर्ड रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉक्टर आर के भारती, निदेशक एमएसएमई न्यू दिल्ली, चंदन अवस्थी संयुक्त निदेशक ईईपीसी इंडिया, संदीप छेत्री, सीईओ, ट्रेड इंडिया रहे।

कार्यक्रम के आरंभ में दीप प्रज्वलन किया गया। तपश्चात राष्ट्रीय गान से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। स्वागत भाषण में आइफोम के राष्ट्रीय महासचिव अनिल चौधरी ने कार्यक्रम में आए हुए सभी ऊधमियों तथा अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने आइफोम की तीन वर्षों की उपलब्धियों तथा भविष्य के रोड मैप का विस्तार से वर्णन किया।

आइफोम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर कपूर ने अपने अध्यक्षीय भाषण में बताया कि एमएसएमई भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ है तथा यही भारत का भविष्य है। उन्होंने बताया कि आइफोम शीघ्र ही भारत की नंबर 1 संस्था बनेगा। वहीं उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों को दी जाने वाली सुविधाएं व पॉलिसी के बारे में विस्तार से उद्यमियों को बताया। उन्होंने कहा कि एमएसएमई का उद्देश्य भी यहीं है कि छोटे व मध्यम स्तर के उद्योगों को इन पॉलिसीयों का फायदा मिलें। उन्होंने कहा कि उनका मकसद एमएसएमई संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर बहुत बड़ा बनाने का है। श्री कपूर ने कहा कि संस्था के तीसरे महोत्सव के दौरान इस साल में अच्छा कार्य करने वाले उद्योगों के प्रबंधको अवार्ड दिए गए।

करीबन सैकड़ों उद्योगपतियों ने अपने उत्पादों की लगाई गई प्रदर्शनी के मध्यम से अपने उत्पादों के बारे में लोगों को बताया। फरीदाबाद के लोगों ने आज इस प्रदर्शनी में पहुंच कर स्टॉलों का अवलोकन किया। इस एक्सपो में मशीन टूल एवं टेक्नोलॉजी के 150 से अधिक स्टाल लगाये जाएंगे। यह एक्सपो बी2बी आधार पर आयोजित है, जिसमें 3000 से अधिक उद्यमियों के भाग लिया।

डॉक्टर के. के. गोयल ने धन्यवाद प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर डी वर्मा, जी एस त्यागी, डी के मिश्रा, आई सी जैन, हेमंत शर्मा, सुनील जैन, वीर भान शर्मा, नवीन बंसल, संदीप नागर, राजीव लाल, अशोक कुमार सेन, महेंद्र अरोड़ा, शैलेंद्र सिंह, उमेश गुलाटी, पंकज खिल्लन, जितेंद्र यादव, सवाई सिंह राजपुरोहित, प्रदीप चौधरी, अरुण अरोड़ा, शिव राम शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, सत्येंद्र पांडेय, जगदीश चंद्र, प्रदीप गोस्वामी, प्रभाकर शुक्ला, के के मिश्रा, राज श्रीवास्तव, प्रवीण ग्रोवर, मुकेश पांडे, मनीष मल्होत्रा, मोहम्मद नौशाद, आकाश कपूर, सार्थक चौधरी, वकील सैफी, रफी अहमद सफी, प्रवीन कपिल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!