नवोदय सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 27 मई तक थिएटर वर्कशॉप का आयोजन

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : इस सत्र 2026–27 से थिएटर विषय को एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में एक नए विषय के रूप में शामिल किया गया है। नया विषय होने के कारण अधिकांश विद्यार्थियों को इसकी पूर्ण जानकारी नहीं है। इसी जानकारी के प्रचार-प्रसार एवं विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्पर्श हिमालया यूनिवर्सिटी, देहरादून द्वारा विभाग प्रमुख अनुराग शर्मा के मार्गदर्शन में विभिन्न विद्यालयों में थिएटर वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है।

इस वर्कशॉप के माध्यम से विद्यार्थियों को थिएटर की महत्वपूर्ण तकनीकों जैसे अंग संचालन (Body Movement), आवाज में उतार-चढ़ाव/स्वर परिवर्तन (Voice Modulation), रचनात्मक कल्पना (Imagination Techniques), पटकथा विश्लेषण (Script Understanding) तथा विश्वास निर्माण (Trust Building) आदि की बारीकियों से परिचित कराया जा रहा है।
इसी क्रम में ओल्ड फरीदाबाद स्थित नवोदय सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 28 अप्रैल से 27 मई तक थिएटर वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है, जो लोकेश शर्मा (थिएटर एक्सपर्ट, स्पर्श हिमालय यूनिवर्सिटी, देहरादून) के निर्देशन में संचालित हो रही है।

विद्यालय के कोऑर्डिनेटर श्रेय पाराशर ने बताया कि इस वर्कशॉप को लेकर विद्यार्थियों में अत्यधिक उत्साह है और वे इस नई कला को सीखने के लिए उत्सुक हैं। विद्यालय के प्रिंसिपल गौरव पाराशर ने कहा कि सरकार द्वारा इस सत्र में थिएटर विषय को शामिल करना एक सराहनीय पहल है। स्पर्श हिमालय यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित यह वर्कशॉप विद्यार्थियों को थिएटर को व्यावहारिक रूप में समझने और सीखने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!