जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण एवं परामर्श विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

फरीदाबाद, 6 मई : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशंस विभाग द्वारा छात्र स्वस्थ्य एवं परामर्श विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 150 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस व्याख्यान का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, भावनात्मक संतुलन एवं तनाव प्रबंधन को बढ़ावा देना था, क्योंकि शैक्षणिक सफलता और मानसिक स्वास्थ्य का गहरा संबंध है। वर्तमान प्रतिस्पर्धी एवं दबावपूर्ण शैक्षणिक वातावरण में इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन और सहयोग का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री चक्षिता एम., आरसीआई लाइसेंस प्राप्त क्लिनिकल मनोवैज्ञानिक (मेट्रो हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट्स) उपस्थित रहीं। उन्होंने तनाव, चिंता, अवसाद एवं भावनात्मक चुनौतियों से निपटने के प्रभावी उपायों पर प्रकाश डाला। उनके संवेदनशील एवं संवादात्मक दृष्टिकोण ने विद्यार्थियों को खुलकर चर्चा करने और व्यावहारिक समाधान समझने के लिए प्रेरित किया।

यह कार्यक्रम कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार के मार्गदर्शन एवं कुलसचिव प्रो. अजय रंगा की पहल पर आयोजित किया गया। सूचना एवं कंप्यूटिंग संकाय के अधिष्ठाता प्रो. मनजीत सिंह तोमर ने इस पहल की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण की आवश्यकता पर बल दिया। विभागाध्यक्ष डॉ. शिल्पा मुंजाल ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के बीच बढ़ते शैक्षणिक दबाव को देखते हुए परामर्श एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अत्यंत आवश्यक हो गई है।

कार्यक्रम का सफल समन्वय डॉ. ममता कथूरिया एवं सुश्री राशिका द्वारा किया गया।व्याख्यान इस संदेश के साथ संपन्न हुआ कि विद्यार्थियों के समग्र एवं संतुलित विकास के मानसिक स्वास्थ्य सर्वोपरि है, जिसके प्रति विभाग ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!