भीकम कॉलोनी में दोस्त के सिर में गोली मारकर कर दी थी हत्या

क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने मुख्य आरोपित के भाई को किया गिरफ्तार, आगरा से लेकर आया था देसी कट्टा व कारतूस

फरीदाबाद- 21 अप्रैल को भीकम कॉलोनी में एक युवक अभय ने अपने दोस्त योगेश के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटनाक्रम के संबंध में क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने हथियार लाने वाले आरोपित अनिकेत वासी भीकम कालोनी बल्लभगढ़ को 5 जून को गुडगांव कैनाल सेक्टर 3 के पास से गिरफ्तार किया है। अनिकेत मुख्य आरोपी अभय का बड़ा भाई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार आरोपित अनिकेत देसी कट्टा व एक कारतूस को आगरा से 3500 रुपये में लेकर आया था, जिसको उसने अपने घर के एक कमरे में छुपा कर रखा हुआ था। उस हथियार से आरोपित के भाई अभय ने योगेश की गोली मार का हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही वह फरार हो गया था। जिसका अपराधिक रिकॉर्ड भी है, वह थाना सेक्टर 8 के एक हत्या के मामले में वर्ष 2023 में जेल से बाहर आया था। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

बता दें कि भीकम कॉलोनी में 21 अप्रैल को अभय नाम के युवक द्वारा अपने दोस्त योगेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटनाक्रम के बारे थाना शहर बल्लभगढ में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा मुख्य आरोपित अभय को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वारदात में प्रयोग अवैध कट्टा भी बरामद किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!