डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र ने भारत विभाग विकास परिषद के साथ मिलकर लगाया मुफ्त जांच शिविर

Faridabad : नगर निगम कॉन्फ्रेंस हॉल में लगाया निःशुल्क स्वस्थ जांच शिविर। सेक्टर 8 स्थित डॉ सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र ने भारत विकास परिषद के साथ मिलकर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमें 91 लोगों ने अपनी जांच कराई।
इस शिविर में बीपी, शुगर, जर्नल परामर्श, आर्थो परामर्श मुफ्त आंखों की जांच कराई जिसमें कई लोगों को पता चला कि उनकी आंखों में कुछ कमी है। इसके अलावा लोगों को कई बीमारियों को लेकर जागरूक भी किया। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करना था।
इस शिविर में महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम डॉo नीतीश परवाल, निगम सचिव अनिल यादव, नॉमिनेट पार्षद जसवंत सैनी, पार्षद मनोज नास्वा, सफाई निरीक्षक मुख्यालय बिशन तेवतिया, पीआरओ जोगेंद्र रावत, सफाई निरीक्षक हरवीर रावत, निगम के कर्मचारी, यह सभी मौके पर मौजूद रहे।
ऐसे कैंप डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र आयोजित करता रहता है जिससे कि लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहे और इन कैंपों में अगर कोई बीमारी उनके शरीर में उत्पन्न हो रही है तो उसके बारे में भी उन्हें पता चला रहे।



