अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार, 4 देसी कट्टे बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 10 जून को अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है तथा 4 देसी कट्टे बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार 10 जून को अपराध शाखा DLF की टीम ने प्रेम वासी खड्डा कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जा से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ है। वहीं अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने गौरव वासी गाँव फकीरना जिला दरभंगा बिहार हाल संजय कॉलोनी फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने हर्ष सोनी वासी आर्दश कॉलोनी, फरीदाबाद व जय कुमार वासी पाली हाल एस.जी.एम. नगर फरीदाबाद को एक-एक अवैध देसी कट्टा के साथ काबू किया गया। आरोपित जय कुमार से सेक्टर-15A एरिया से एक फोन स्नैचिंग की वारदात का भी खुलासा हुआ है।
सभी आरोपितों माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।



