4 जुलाई को लगेगा उपकरण वितरण कैंप, तैयारियों को लेकर हुई बैठक

फरीदाबाद : जिला रैडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद, नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट, भारती चैरिटेबल ट्रस्ट और एलिम्को (भारत सरकार का उपक्रम) के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 4 जुलाई 2026 को दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपकरण वितरण कैंप आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को जिला रैडक्रॉस सोसायटी परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कैंप की रूपरेखा, उपकरण वितरण व्यवस्था, सम्मान समारोह और विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि उपकरण वितरण कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगा, जबकि दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि शिविर के दौरान दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुसार व्हीलचेयर, बैसाखी, कृत्रिम अंग, श्रवण यंत्र तथा अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन जीने में सहयोग प्रदान करना है।

बैठक में राजेश दास, एडवोकेट राजेश खटाना, डॉ. जयपाल सिंह, डॉ. धर्मेंद्र नांदल (अध्यक्ष, भारती चैरिटेबल ट्रस्ट), महावीर खंडेलवाल, कविता गौड़, विनोद चौधरी, अजय वर्मा, सुधीर वर्मा, मनीष शर्मा और सूरज कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समन्वय और जनसहयोग से कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!