दिल्ली में शुरू हुआ देश का पहला लग्जरी फेनेस्ट्रेशन एक्सपीरियंस सेंटर, लक्जरी रियल एस्टेट को मिलेगी नई पहचान

  • लक्जरी दरवाजों-खिड़कियों के क्षेत्र में बड़ा कदम, विंडो मैजिक ने लॉन्च किया ‘विंडो मैजिक एटेलियर’, आधुनिक वास्तुकला के लिए विश्वस्तरीय एल्युमिनियम और uPVC समाधान उपलब्ध

नई दिल्ली, 1 जुलाई : भारत की अग्रणी लक्जरी uPVC और एल्युमिनियम डोर-एंड-विंडो सॉल्यूशन कंपनी विंडो मैजिक ने दिल्ली में देश के पहले लक्जरी फेनेस्ट्रेशन एक्सपीरियंस सेंटर ‘विंडो मैजिक एटेलियर’ का उद्घाटन किया। इसके साथ ही कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी नई अल्ट्रा-लक्जरी फेनेस्ट्रेशन रेंज ‘WM AURA’ भी लॉन्च की है जिसे यूरोप की एक प्रतिष्ठित एल्युमिनियम आर्किटेक्चरल सिस्टम्स कंपनी के सहयोग से विकसित किया गया है।

विंडो मैजिक एटेलियर को आर्किटेक्ट्स, रियल एस्टेट डेवलपर्स, इंटीरियर डिज़ाइनर्स और प्रीमियम मकानों के लिए एक विशेष अनुभव केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। यहां आगंतुक अत्याधुनिक दरवाजों, खिड़कियों और फसाड सिस्टम्स को प्रत्यक्ष रूप से देख और समझ सकते हैं। यह सेंटर डिजाइन, तकनीक और प्रदर्शन का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है।

कंपनी का कहना है कि यह पहल भारत के तेजी से विकसित हो रहे लक्जरी रियल एस्टेट बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखकर की गई है। साथ ही यह यूरोपीय तकनीकी विशेषज्ञता और भारतीय बाजार की समझ को एक साथ लाने की दिशा में कंपनी का महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर विंडो मैजिक के निदेशक एवं सीईओ मनीष बंसल ने कहा कि “हमें दिल्ली के केंद्र में विंडो मैजिक एटेलियर की शुरुआत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। आज के दौर में उपभोक्ताओं की आकांक्षाएं बदल रही हैं और लक्जरी रियल एस्टेट आधुनिक जीवनशैली को नई परिभाषा दे रहा है। ऐसे में सौंदर्य, नवाचार और उच्च प्रदर्शन को एक साथ प्रस्तुत करने वाले समाधानों की मांग लगातार बढ़ रही है। विंडो मैजिक एटेलियर इसी सोच के साथ तैयार किया गया है, जहां ग्राहक लक्जरी फेनेस्ट्रेशन के भविष्य का अनुभव कर सकेंगे। वहीं WM AURA का लॉन्च भारत में विश्व स्तरीय एल्युमिनियम सिस्टम्स उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।”

WM AURA रेंज विशेष रूप से लक्जरी आवासीय परियोजनाओं, प्रीमियम कमर्शियल डेवलपमेंट्स और प्रतिष्ठित वास्तु परियोजनाओं के लिए तैयार की गई है। इसमें आधुनिक स्लाइडिंग सिस्टम्स, बड़े ग्लास फसाड, मिनिमलिस्ट डिजाइन, बेहतर थर्मल और ध्वनि इंसुलेशन जैसी उन्नत विशेषताएं शामिल हैं, जो आधुनिक भवनों को अधिक खुलापन, प्राकृतिक रोशनी और आकर्षक सौंदर्य प्रदान करती हैं।

विंडो मैजिक के बारे में: वर्ष 2002 में स्थापित विंडो मैजिक भारत में इंजीनियर्ड uPVC और एल्युमिनियम दरवाजों एवं खिड़कियों के क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम है। कंपनी का उत्पाद पोर्टफोलियो आवासीय, व्यावसायिक, संस्थागत और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की विविध आवश्यकताओं को पूरा करता है। नवाचार, स्थिरता (सस्टेनेबिलिटी) और ग्राहक-केंद्रित समाधानों पर विशेष ध्यान देते हुए विंडो मैजिक उन्नत विनिर्माण तकनीकों, अनुकूलित उत्पादों और रणनीतिक साझेदारियों के माध्यम से उद्योग में नए मानक स्थापित कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!