दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का भव्य आयोजन
जिला रेडक्रॉस सोसायटी, नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट एवं भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम सम्पन्न मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली सहित अनेक गणमान्य अतिथि रहे उपस्थित, मॉडर्न बीपी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की विशेष प्रस्तुति ने मोहा मन

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद परिसर में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट और भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में विशेष रूप से मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली तथा डीसीपी एनआईटी कुमारी उत्तम उपस्थित रहीं। आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला, बुके एवं शील्ड भेंट कर सम्मानपूर्वक किया गया।
इस अवसर पर नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष यशपाल शर्मा, भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र नांदल, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विजेंद्र सौरोत, डिप्टी सुपरीटेंडेंट पुरुषोत्तम सैनी,डॉ. जयपाल तथा डॉ. राकेश सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। मचं संचालन अमर खान द्वारा किया गया।
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति : कार्यक्रम में एडवोकेट ओ.पी. शर्मा, समाजसेवी युगल मित्तल, एडवोकेट अमित जैन, नवीन चौधरी, भाजपा नेता उमेश भाटी, युवा भाजपा नेता रनजोत सनी, एडवोकेट राजेश खटाना, एडवोकेट पंकज पाराशर, समाजसेविका कविता भूमि गोयल, प्रतिभा तिवारी, चित्रा शर्मा, एडवोकेट मनमीत कौर, कांग्रेस नेत्री पराग शर्मा, शिक्षाविद रमेश डागर, गौरव पाराशर, समाजसेवी अभिजीत गिरी, आदित्य गिरी सहित अनेक सामाजिक एवं प्रशासनिक हस्तियाँ उपस्थित रहीं।
साथ ही पुलिस प्रशासन से सेंट्रल थाना एसएचओ सतवीर सिंह, भूपानी थाना एसएचओ कुलदीप सिंह, सेक्टर-15 चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश भी मौजूद रहे।

सहायक उपकरणों का वितरण : शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें एक कृत्रिम पैर, तीन कैलीपर, चार दृष्टि चश्मे, दो श्रवण यंत्र, छह नी-ब्रेस, चार कमर बेल्ट, चार कमोड चेयर स्टूल, चार चलने की छड़ियाँ तथा एक सीपी चेयर विद कमोड चेयर शामिल रहे।
राजीव जेटली ने कहा—सेवा ही सबसे बड़ा मानव धर्म
मुख्य अतिथि राजीव जेटली ने कहा कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की सेवा करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। उन्होंने आयोजक संस्थाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सरल एवं सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सक्षम लोगों से भी आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करने का आह्वान किया।
मॉडर्न बी पी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की विशेष प्रस्तुति
कार्यक्रम के दौरान मॉडर्न बीपी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विशेष नृत्य (डांस) प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने बच्चों की इस सांस्कृतिक प्रस्तुति की भूरि-भूरि सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया।



