फरीदाबाद पुलिस ने 43 साइबर ठग किये गिरफ्तार, ₹15,30,000/- बरामद, ₹3,56,458/- खातों में फ्रिज

साइबर थानों ने एक सप्ताह में की कार्रवाई, साइबर ठगी पर 1930 पर करें कॉल

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन व हिमाद्री कौशिक पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम साइबर ठगों प्रभावी कार्रवाही कर रही है। जिसके चलते 04 से 10 जुलाई के बीच फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीम ने 43 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है, इस दौरान टीमों ने ₹15,30,000/- बरामद किये हैं।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार साइबर थानों की टीमों ने 10 मामलों में 43 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी का 1, सेंट्रल के 6 व बल्लबगढ के 3 मामले शामिल है। इस दौरान टीमों ने ₹15,30,000/- बरामद किये हैं। इसी प्रकार 320 शिकायतों का निस्तारण कर ₹3,56,458/- खातों में फ्रिज कराये हैं। यह कार्रवाई 4 से 10 जुलाई के बीच एक सप्ताह के दौरान की गई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में अनंग पाल, जालम, बालकिशन,रविंद्र कुमार, पवन कुमार, गगन अरोरा, विशाल शर्मा, परवीन परमार, मुकेश शर्मा, साहिल अली, सकलीन ग़ाज़ी, प्रकाश, सुखदेव, राकेश कुमार, संदीप कुमार, हर्ष गोतिया, दीपक, समयक, मनुज, दीपक, अश्मित, मित अग्रवाल, योगेश रावत, रविंद्र सिंह, साजिद अली, गौतम ठुकराल, सूर्यप्रताप सिंह, जीवन कुमार, राहुल, शुभम तोमर, रवि कुमार, महेश सैन, गोपालजी, गोटी हितेश भाई, अनीता कुशवाह, शोभित गौड़, वीरेंद्र सिंह, नसीम, सुनील, अतुल, यितेन्द्रा, दिलखुश मीणा व राजेश बैंसला नाम शामिल है।

उन्होंने और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि आमजन लालचवश अधिक धनराशि प्राप्त करने की चाहत में ठगों के चंगुल में फंस जाता है और बिना सूझबूझ के अपनी पूंजी को निवेश कर ठगी का शिकार हो जाता है। अल्प जानकारी या अज्ञानता भी साइबर ठगी का शिकार बना देती है। फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, पूर्ण जानकारी के बाद ही आधिकारिक साइट पर निवेश करें, किसी को भी अपनी निजी जानकारी शेयर ना करें और ना ही ओटीपी किसी को बताएं, बैंक कभी भी आपकी गोपनीय जानकारी नहीं लेता है। डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई भी प्रावधान कानून में नहीं है। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत भेजें। जागरूक बने, जागरूकता ही ठगों पर एक मजबूत प्रहार है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!