वाहन चोर काबू, चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद, अपराध शाखा AVTS सिकरोना की टीम ने भेजा जेल

फरीदाबाद : 19 मई को मॉल आफ फरीदाबाद, टाउन नंबर 2 के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में अपराध शाखा AVTS सिकरोना की टीम ने 14 जुलाई को मनीष(28) वासी निवासी बसेलवा कालोनी ओल्ड फऱीदाबाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार ध्रुव वासी एस.जी.एम नगर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह 19 मई को अपने घर से मॉल आफ फरीदाबाद, टाउन नंबर 2 में गया था। मोटरसाइकिल को बाहर खडा किया था, जहां से किसी नामपता नामालुम व्यक्ति ने उसकी मोटरसाइकिल चुरा ली, जिसकी शिकायत पर थाना कोतवाली में चोरी की धारा में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा AVTS सिकरोना की टीम ने 14 जुलाई 2026 को सिकरोना नाका से मनीष को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है जिसकी पूछताछ में सामने आया कि उसने मॉल आफ फरीदाबाद टाउन नंबर 2 के बाहर तार की मदद से मोटरसाइकिल को लॉक तोड कर चोरी किया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!