बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, सामने आई हमलावरों की तस्वीर, बाइक भी बरामद

मुंबई : मुंबई के जुहू में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। यह हमला तब हुआ जब टाइगर फुटबॉल मैच खेलने के बाद अपनी बीएमडब्ल्यू सेडान कार से बाहर आ रहे थे। मामले में अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं हमलावरों की भी पहली तस्वीर सामने आ गई है।
सीएम ने टाइगर को दिया आश्वासन : फायरिंग मामले पर बात करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा- मैंने टाइगर को आश्वासन दिया है कि उनको चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम मामले से जुड़े हर गुनहगार को पकड़कर उनकी सुरक्षा का ध्यान रखेंगे।
सामने आया एक और चश्मदीद का बयान : मामले में एक और चश्मदीद शाहरुख शेख का बयान सामने आया है। उसका कहना है, ‘हमलावर कार से आए। फायरिंग की और फिर बाइक से नेहरू नगर की तरफ भाग गए।’
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक पुलिस ने अंधेरी रेलवे स्टेशन से बरामद कर ली है। इसी बाइक पर सवार होकर हमलावर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। अब पुलिस बाइक के मालिकों से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, इस बाइक को अब तक तीन बार बेचा जा चुका है। पुलिस ने सबसे पहले जोगेश्वरी इलाके में रहने वाले बाइक के पूर्व मालिक से पूछताछ की। उसने बताया कि उसने बाइक किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दी थी। इसके बाद पुलिस ने दूसरे मालिक से पूछताछ की, तो उसने भी बाइक किसी अन्य व्यक्ति को बेचने की बात कही।
वहीं, तीसरे मालिक ने पुलिस को बताया कि उसने यह बाइक शूटरों को बेची थी, लेकिन बाइक के कागजात पर नाम ट्रांसफर नहीं हुआ था। इसी वजह से अब शूटरों के बारे में जानकारी जुटाने में पुलिस को परेशानी हो रही है। जांच के जरिए हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
हमलावरों ने 45 मिनट तक किया इंतजार : सूत्रों के अनुसार, दोनों हमलावरों ने 45 मिनट तक खड़े रहकर टाइगर का इंतजार किया। टाइगर पर हमला करने के लिए देसी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। 7 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें से 5 कार पर हिट और 2 मिस हुए। वहीं दूसरे शूटर का पिस्टल जाम हुआ, इसलिए टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए।
हमला करने के बाद बाइक अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर विरार दिशा में भाग गए।
वहीं सोशल मीडिया पर दो अज्ञात हमलावरों की तस्वीर वायरल है। दावा किया जा रहा है कि इन दोनों ने ही टाइगर की कार पर गोलीबारी की थी।
पुलिस ने दर्ज किया मामला : दूसरी तरफ फायरिंग मामले में मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 109 (1), 3(5) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।



