नई जिम्मेदारी मिलने पर रंजोत सिंह सन्नी ने भाजपा नेतृत्व का जताया आभार, संगठन को मजबूत करने और जनसेवा को प्राथमिकता देने का लिया संकल्प

फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी द्वारा रंजोत सिंह सन्नी को फरीदाबाद महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस दायित्व को अपने लिए सम्मान, विश्वास और जनसेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों, विचारधारा और संगठनात्मक उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

रंजोत सिंह सन्नी ने भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच का विशेष रूप से धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उस विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!