स्कूटी चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा स्कूटी बरामद, अपराध शाखा AVTS सिकरोना की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा AVTS सिकरोना की टीम ने थाना कोतवाली क्षेत्र में हुई स्कूटी चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर स्कूटी बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तनमय वासी सेक्टर-03 फरीदाबाद द्वारा थाना कोतवाली में स्कूटी चोरी की शिकायत दी गई थी। जिसमें कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा AVTS सिकरोना की टीम ने आरोपी आकाश(21) निवासी नेहरु कालोनी फरीदाबाद को गांव सिकरोना नाका से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा स्कूटी बरामद कर ली है।
पूछताछ में सामने आया कि वह नशा करने का आदी है व नशापुर्ति के लिए उसने स्कूटी चोरी की थी। जिस पर पूर्व में चोरी का मामला दर्ज है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



