सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद ने नशा मुक्ति अभियान के तहत डोर-टू-डोर कार्यक्रम चलाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

फरीदाबाद : सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत डोर-टू-डोर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान टीम ने बीके अस्पताल में आमजन को नशा छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों को अस्पताल ले जाकर चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई गई तथा आवश्यक फार्म भी भरवाए गए।

इसके साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग सेल की टीम ने घर-घर जाकर लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया तथा नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक करते हुए समझाया गया कि सार्वजनिक सड़कों व अन्य स्थानों पर बाइक, कार या अन्य वाहनों से खतरनाक स्टंट करना स्वयं के साथ-साथ अन्य राहगीरों के लिए भी जानलेवा हो सकता है। इस प्रकार की गतिविधियों से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए युवाओं को यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!