गंगा दशहरा के दिन टीम सृष्टी बचाओ ने की वानर सेवा

फरीदाबाद 1 जून। सृष्टी बचाओ टीम ने गंगा दशहरा के पावन पर्व पर गांव अनंगपुर की पहाडिय़ों में जाकर वहां वानर सेवा की। वानर सेवा के रूप मे टीम ने खीरा, केला एवं पानी के साथ वानर सेना को भोजन दिया। इससे पहले टीम ने फरीदाबाद गुडग़ांव रोड पर भी वानर एवं गौ सेवा की। इस अवसर पर अध्यक्ष भगवानदास ने कहा कि लॉक डाऊन के समय जहां जनता घरों में कैद है वहीं इन जीव जंतुओं का जीवन खतरे में आ गया है, इसको देखते हुए उनकी टीम ने यहां आकर सेवा करने का संकल्प लिया। महासचिव गौरव कपूर ने कहा कि यहां सेवा करने पर हमको गंगा स्नान के जैसा अनुभव हुआ है। इस सेवा अवसर पर संस्थापक संतोष शर्मा, राजू पंडित, सौरभ सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!