दूधिये पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई, मौत !

रोहतक ! रोहतक जिले के गांव चांदी में गुरुवार सुबह गोली चलने की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि एक दूधिये पर कुछ बदमाशों ने सुबह-सुबह गोलियों की बरसात कर दी। दूधिये ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और बदमाश वहां से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रोहतक मोर्चरी में भिजवा दिया है। प्राथमिक जांच में दूधिये को सात-आठ गोली लगने की पुष्टि हुई है।

मृतक की पहचान जिले के गांव खरैंटी के 35 वर्षीय जयभगवान के रूप में हुई है। सुबह करीब 8 बजे गांव से दूध लेकर बाइक पर रोहतक की तरफ आ रहा था। रास्ते में चांदी गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इसमें जयभगवान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बारे में राहगीरों ने तुरंत लाखन माजरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान कराई। इसके बाद उसके परिजनों को जानकारी दी गई तो वो मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस घटना के बारे में आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन कोई भी खुलकर सामने नहीं आया। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाते हुए इस घटना की जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि दूधिये की हमलावरों के साथ कोई पुरानी रंजिश हो सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!