जाट समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सव

फरीदाबाद : सैक्टर-16 स्थित किसान भवन में आज जाट समाज फरीदाबाद की ओर से तीज का त्यौहार महिलाओं ने बडे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस कार्यक्रम में शशि मलिक, सुनीता मलिक, राजराणा, सरोज सिंह, आशा हुड्डा, राजमती ढिल्लो, डीटीपी रेणुका ढिल्लो, राजमलिक, अंजू चौधरी, मंजू, राखी, नीलम, सुशील राठी सहित जाट समाज की महिलाओं ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने हरियाली तीज और श्रावण मास के गीतों पर नृत्य किया तथा जाट संस्था परिसर में महिलाओं को झूलने के लिए विशेष झूलों का भी प्रबंध किया गया था। महिलाओं ने कई तरह के खेल खेलकर एक दूसरे को अचंभित करने का भी कार्य किया। फिल्म एक्टर रणदीप हुड्डा की माता आशा हुड्डा ने कहा कि सावन की इस हरियाली में त्यौहारों का आनंद तब और दोगुना हो जाता है जब इन त्यौहारों को सभी लोग मिलजुलकर मनाते है। यही हमारी संस्कृति और परंपरा की पहचान है। शिक्षाविद् शशि मलिक ने कहा कि भारतीय संस्कृति तीज त्यौहारों की संस्कृति है, क्योंकि इस देश में हर धर्म के लोग निवास करते हैं और सालभर हर धर्म और संप्रदाय के लोगों के त्यौहार चलते रहते हैं, जिसमें हर भारतीय की भागेदारी होती है जो हमें संगठित रहने के लिए प्रेरित करती है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं में शिक्षा के प्रसार की बहुत आवश्यकता है। इसके लिए हमें प्रयासरत रहना चाहिए कि लड़कियों को शिक्षित किया जा सके तभी हमारे त्यौहार सार्थक सिद्ध हो सकते हैं। भाजपा नेत्री सरोज सिंह ने कहा कि त्यौहारों के साथ-साथ हमें अपने देश की संस्कृति के लिए कृत संकल्पित होना चाहिए कि महिलाएं देश की एकजुटता और उत्थान के लिए अपनी भागेदारी निश्चित कर सके। इसी संकल्प के साथ हमें त्यौहारों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और अपने संगठित होने का परिचय देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!