मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने थाना सेक्टर-08 क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अमित वासी भगत सिंह कालोनी बल्लभगढ द्वारा थाना सेक्टर 08 में मोटरसाईकिल चोरी की शिकायत दी गई थी। जिसमें कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने आरोपी सहदेव (26) निवासी उंचा गांव को सेक्टर 62 चौक से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

पूछताछ में सामने आया कि वह बेरोजगार है। आमदनी का साधन नहीं है। चोरी करता है। पहले भी उस चोरी के दो मामले दर्ज हैं। वह 1 महीने पहले ही शास्त्र अधिनियम के एक मामले में जेल से बाहर आया है।जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!