अडानी पावर ने एनपीटीआई से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में चयनित किए 75 विद्यार्थी

एनपीटीआई कुशल, प्रशिक्षित और सक्षम प्रोफेशनल्स तैयार करता हैः डीजी हेमंत जैन

फरीदाबाद 13 जनवरी। सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) में अडानी पावर द्वारा सफलतापूर्वक कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट के अंतर्गत फरीदाबाद स्थित एनपीटीआई के मुख्यालय के अलावा देश के विभिन्न केंद्रों से भी पीजीडीसी और पीडीसी के 75 विद्यार्थियों को चयनित किया। एनपीटीआई के महानिदेशक हेमंत जैन ने सभी चयनित उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव पावर सेक्टर के लिए कुशल, प्रशिक्षित और सक्षम प्रोफेशनल्स तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर डॉ. एस. सेल्वम, प्रिंसिपल डायरेक्टर (MBA), डॉ. इंदु माहेश्वरी, प्रिंसिपल डायरेक्टर (ट्रेनिंग), डॉ. वत्सला शर्मा, डायरेक्टर (ट्रेनिंग) और डॉ. महेंद्र सिंह, डिप्टी डायरेक्टर भी उपस्थित रहे।

यह कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव अडानी पावर और एनपीटीआई के बीच मजबूत और प्रभावशाली इंडस्ट्री-एकेडेमिया पार्टनरशिप का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो पावर सेक्टर के प्रोफेशनल्स की अगली पीढ़ी को आकार देने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो रही है।

एनपीटीआई फरीदाबाद में आयोजित फाइनल सिलेक्शन पैनल में अडानी पावर के वरिष्ठ नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति रही। चयन प्रक्रिया में वी. भानु प्रकाश राव, चीफ बिजनेस ऑफिसर महान; ऑपरेशंस से सागर (महान पावर प्लांट); आलोक शर्मा, हेड ऑपरेशंस (कवाई पावर प्लांट); चंद्र प्रकाश (हेड ऑफिस, अहमदाबाद) तथा संजीव कुमार (टेक्निकल ट्रेनिंग, हेड ऑफिस, अहमदाबाद) शामिल रहे। जिन्होंने सभी विद्यार्थियों के साक्षत्कार करने के बाद एनपीटीआई फरीदाबाद में से 22, एनपीटीआई नागपुर से 22 तथा एनपीटीआई नेवेली और अलाप्पुझा में कुल 31 उम्मीदवारों का चयन किया गया। जिनमें 73 उम्मीदवार पीजीडीसी प्रोग्राम और 2 उम्मीदवार पीडीसी प्रोग्राम से चुने गए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!