जमीनी विवाद के चलते बाप-बेटे की हत्या मामले में हत्या सहित संगीत धाराओं के तहत 10/ 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 4 आरोपी काबू
अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार क्राइम ब्रांच की टीम लगातार दे रही दबिश

फरीदाबाद : दोनों पक्षों का पहले भी रास्ते के लिए विवाद चल रहा था जिसमें आरोपी पक्ष द्वारा आज लाठी डंडे और चाकू से हमला किया गया जिसमें राजकुमार उर्फ राजू तथा उसके बेटे हिमांशु को चाकू मारा गया जो गंभीर रूप से घायल हो गए और जिनकी मृत्यु हो गई। राजकुमार के भाई होशियार और भतीजे सचिन तथा बेटी प्रीति को भी चोट पहुंची है।
दोनों पक्षों में प्लॉट के रास्ते को लेकर विवाद में एक पक्ष राजकुमार उर्फ राजू, हिमांशु, प्रीति, होशियार, सचिन तथा दूसरे पक्ष में सुमेर सिंह, धर्मबीर, मोहित, कर्मबीर, सुमेर और धर्मबीर की दोनों पत्नियां, सुमेर का दामाद, हंसु, दीपक, सुंदर, प्रेम इत्यादि शामिल थे
सूचना मिलते ही एसीपी तिगांव राजेश लोहान तथा छान्यसा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची निरीक्षण किया ! पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है !
पुलिस द्वारा मामले में जांच जारी है और मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



