क्रिसमस की जगह मनाया तुलसी पूजन दिवस : अम्बिका शर्मा

फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, देव मानव सेवा ट्रस्ट व केसरिया भारत अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की हरियाणा के फरीदाबाद जिले की टीम ने 25-12-2020 को क्रिसमस ट्री की बजाय तुलसी पूजन दिवस मनाया। यह आयोजन हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा की संयोजकता में मनाया गया। अम्बिका जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। संस्थापक व राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा ने कहा कि हमारा भारत देश संता का नही बल्कि संतो का देश और सनातन हिन्दू संस्कृति का देश है। हमारे बच्चों और युवा पीढ़ी को सनातन हिन्दू धर्म का ज्ञान देने की बजाए कभी सन्ता की टोपी पहनाई जाती है तो कभी ईद की पगड़ी। लेकिन कभी भी अपने सनातन हिन्दू धर्म की पगड़ी नही पहनाई जाती ना ही शिक्षा पध्दति में अपने हिन्दू धर्म का ज्ञान दिया जाता। अपने देश की जनता में सनातन हिन्दू धर्म के प्रति जागरूकता लाने के लिए हमारे संगठन की टीम हर साल क्रिसमस ट्री की बजाए तुलसी पूजन दिवस मनाती है ओर आज भी हमने अपने तीनों संगठनो के बैनर पर तुलसी पूजन दिवस मनाया है।

इस आयोजन में राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा, हरियाणा प्रभारी तरसेम शर्मा, जिला अध्यक्ष नीलम चौधरी, हरियाणा उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा, जिला प्रभारी हरमीत कोर, प्रदेश सचिव व फरीदाबाद विधिक अध्यक्ष ज्योति कपूर, जिला प्रवक्ता दीपा सहदेव, जिला संयोजक मोनिका गुप्ता, पूनम भाटिया, शैली बब्बर, अमरजीत रंधावा, जिला युवा अध्यक्ष मनीषा कोरा, साधना आदि सदस्य शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!