सरकार और प्रशासन की लापरवाही के कारण गरीब मजदूरों की जान जा रही है : बलजीत कौशिक

फरीदाबाद । सेक्टर-19 मकान नंबर 1310 के सामने आज फिर एक सीवरमैन कर्मचारी की जान चली गई सफाई के दौरान बेहोश होकर सीवर मैनहॉल में गिर गया, जहां उसे गैस चढ़ गई थी।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक में सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि फरीदाबाद में अब तक तीन हादसे में पांच सीवरमैनों की मौतें हो चुकी है। कर्मचारी जो सीवर मैन हॉल की सफाई करते हैं उनका कोई भी सुरक्षा उपकरण नहीं दिया जाता, सरकार और प्रशासन को उनकी जान की परवाह नहीं है उन्होंने आज मौके पर पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया।
जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि लाखों करोड़ों रुपया का फंड तो बनाया जाता है लेकिन मजदूरों के लिए कुछ भी नहीं है एक घटना नहीं है पिछले दिनों भी दोनों जवानों की जान चली गई थी। मैन हॉल में सफाई करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के पास में ना कोई नीति है ना उनकी नियत साफ है आए दिन घटना हो रही है और प्रशासन और सरकार मौन धारण करे हुए हैं
उन्होंने सरकार प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिवार को तुरंत 50 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जाए और मृतक के परिवार में से किसी को एक सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों मजदूरों की आवाज को बुलंद करती आई है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था उनके जान माल की जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की बनती है इससे सरकार बच नहीं सकती।
उधर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान महासचिव अशोक रावल ने आज हुई घटना की तीखी निंदा करते हुए कहा कि सरकार को होश नहीं है फरीदाबाद में आए दिन गरीब, दलित व बाल्मीकि समाज के लोगों की सफाई व्यवस्था को लेकर उनकी जान जा रही है लेकिन सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
पिछले दिनों दो युवकों की जान चली गई थी उसके बावजूद भी सरकार ने प्रशासन में कोई भी इस विषय पर संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीडि़त परिवार के साथ है और हर संभव मदद करने का प्रयास करेगी।



