विश्वम्भरा सेवा न्यास द्वारा विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए आयोजित वार्षिक कार्यक्रम संपन्न

फरीदाबाद, 01 मई : ग्रीन फील्ड कॉलोनी में विश्वम्भरा सेवा न्यास द्वारा संचालित सिंधु शिक्षा सदन में विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए आयोजित वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ। बच्चों की बेहतर परवरिश और उनकी शिक्षा के लिए कार्यरत ट्रस्ट फरीदाबाद जिले में बच्चों को सशक्त बनाने के लिए वार्षिक कार्यक्रम आयोजित करता है। बच्चों द्वारा समूह नृत्य, एकल नृत्य, नुक्कड़ नाटक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

ग्रीन फील्ड कॉलोनी में विश्वम्भरा सेवा न्यास द्वारा संचालित सिंधु शिक्षा सदन में आयोजित वार्षिक उत्सव में मंचासीन शरद रेणु,विदुर कुमार सोनी, हरियाणा महिला आयोग चेयरपर्सन रेणु भाटिया एवं अन्य।

राष्ट्रीय स्वयं सेविका समिति की अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख शरद रेणु, उद्योगपति विदुर कुमार सोनी, हरियाणा महिला आयोग चेयरपर्सन रेणु भाटिया एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके अतिरिक्त कमलेश सेठ, सुमन अरोड़ा, बृज किशोरी, रीता गुप्ता, अंजू सिंगला, वंदना शर्मा, रजनी गुलाटी, सुषमा तोलम्बिया, ममता मलिक,अनीता शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ग्रीन फील्ड कॉलोनी में विश्वम्भरा सेवा न्यास द्वारा संचालित सिंधु शिक्षा सदन में आयोजित वार्षिक उत्सव में भांगड़ा नृत्य प्रस्तुत करते बच्चे।

विश्वम्भरा सेवा न्यास संस्कार केंद्र के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रदर्शनों, नुक्कड़ नाटक, देशभक्ति, कविता पाठ एवं देशभक्ति गीत गाकर इस कार्यक्रम को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेविका समिति की अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख शरद रेणु ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रत भारत और इसके विकास के चरणों के संदर्भ में अपने बहुमूल्य शब्द प्रस्तुत किए। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को उनके बलिदान के लिए नमन किया। बच्चों को भारत के इतिहास के बारे में और नए अनुभव प्राप्त करने में स्वयं को भागीदार बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अमृत महोत्सव, डिजिटल इंडिया के बारे जानकारी देते हुए उपस्थित बच्चों एवं छात्रों से शिक्षा के साथ – साथ संस्कार को आत्मसात करते हुए अधिक रिसर्च कार्य करने का आग्रह किया।

ग्रीन फील्ड कॉलोनी में विश्वम्भरा सेवा न्यास द्वारा संचालित सिंधु शिक्षा सदन में आयोजित वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्चे।

इस कार्यक्रम के बाद सम्मानित अतिथियों ने अपने अपने वक्तव्य में ‘भारत की कोकिला’ सरोजिनी नायडू, सुभाष चंद्र बोस, राजगुरु सुखदेव भगत सिंह, सरदार वल्लभभाई पटेल और स्वतंत्रता के संघर्ष में उनके योगदान के बारे में बात की। मुख्यअतिथियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया। संस्कार केंद्र में विगत 15 वर्षों से योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी छात्रों को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!