अंतिम दौर के अभ्यास में कलाकार कड़ी मेहनत करके बहा रहे पसीना : हरीश चन्द्र आज़ाद

फरीदाबाद : श्री धार्मिक लीला कमेटी के निर्देशक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि करीब 40 दिनों के अभ्यास के बाद अब अंतिम दौर का अभ्यास चल रहा है जिसमें कलाकर अपने अभिनय का जादू दर्शकों में दिखाने के लिये कड़ी मेहनत करके खूब पसीना बहा रहे हैं। प्रत्येक कलाकर दर्शकों की वाहवाही व तालीयाँ लूटने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ रहा, उन्होंने बताया कि अब अभ्यास को फाईनल टच दिया जा रहा है।

कल रात सभी कलाकारों ने कई प्रर्थानाओं का अभ्यास किया क्योंकि हम रोजाना रामलीला आरम्भ करने से पहले प्रार्थन करते हैं। इसी तरह कल कैकई व भरत के संवादों का अभ्यास किया। कैकई के किरदार में सौम्या खरबंदा ने अभ्यास के माध्यम से अपने किरदार को अच्छी तरह निखारा है वहीं भरत का किरदार निभा रहे सन्नी गुलाटी ने अभ्यास द्वारा अपने रोल को बेहतरीन निखारा है तथा दर्शकों की तालियाँ बटोरने के लिये वह पूरी तरह आतुर हैं। शत्रुघ्र के अभिनय में मोहित छाबड़ा ने भी कड़ा अभ्यास किया तो मंथरा का किरदार निभा रही चेतन्या बत्तरा ने भी पसीना बहाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!