गांव सुनपेड में तेजसिंह की पोती तम्मना के पहले जन्मदिन के अवसर पर स्वास्थ्य जांच श‌िविर का आयोजन

बल्लभगढ़ : गांव सुनपेड में तेजसिंह की पोती तम्मना के पहले जन्मदिन के अवसर पर स्वास्थ्य जांच श‌िविर का आयोजन किया गया। यह जांच शिविर रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ईस्ट और एसएसबी अस्पताल की ओर से लगाया गया। इसके अलावा इसमें केवल प्रेम आंखों के अस्पताल की ओर से भी आंखों की जांच की गई। इस शिविर में करीब 120 लोगों की जांच की गई।

रोटरी फरीदाबाद ईस्ट अध्यक्ष कुलबीर सचदेवा ने बताया की ब्लड डोनेशन और स्वास्थ्य जांच शिविर लगातार लगाए जा रहे है। सचदेवा ने बताया की सर्दी के मौसम में आमतौर पर खांसी और जुकाम के अधिक होते हैं। इसलिए एहतियात बरतने जागरूक करने के लिए शारीरिक जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

एसएसबी अस्पताल के चीफ जनरल मैनेजर योगेश शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा शिविर में बीपी शुगर और ईसीजी की गई। गांव सुनपेड में सबसे ज्यादा जो लोग शिविर में आए उनमें सबसे ज्यादा शुगर और बीपी के मरीज पाए गए। मरीजों की जांच करने के बाद डॉक्टर गिरीश और डॉ सुरेंद्र मीना के द्वारा मरीजों को दवाई बताई गई। इसके अलावा कुछ मरीजों को अन्य जांच करवाने के लिए कहा गया है। रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ईस्ट के कार्यालय सचिव सचिन मडोतिया ने बताया कि रोटरी ईस्ट के द्वारा इस तरह के जांच शिविरों में लोगो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सचेत किया जाता है।

सचिन ने बताया की शिविर में करीब 120 मरीजों की जांच की गई। सचिन ने बताया की एसएसबी अस्पताल प्रबंधन की टीम द्वारा मरीज को शरीर की स्वास्थ्य के प्रति जांच और सलाह फ्री में दी गई। वहीं केवल प्रेम आंख का अस्पताल की ओर से आए दिवाकर ने बताया कि उनके द्वारा जिन भी मरीजों की जांच की गई है उनको दवाइयां भी मुफ्त दी गई। इसके अलावा इस शिविर में आने वाले कुछ मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन करवाने के लिए कहा गया है। जोकि उनके अस्पताल में फ्री में होते है।

इस शिविर में करीब 70 मरीजों ने आंखों की जांच करवाई। जिसमें से 20 मरीजों को मोतियाबिंद का ऑपरेशन व चश्मा लगाने के लिए कहा गया है। इस मौके पर गांव सुनपेड के सरपंच गजेंद्र रावत, मा जयप्रकाश सिंह समाजसेवी,रामदेव,ब्लॉक समिति कंचन के भाई इतेंद्र, रमेश, अमित, विजय सहित एसएसबी अस्पताल की ओर से प्रिया, राहुल, आरती, दिनेश, मैनेजर असीम दास आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!