श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भंडारे का आयोजन

फरीदाबाद : अयोध्या में श्री राम लाल की मूर्ति स्थापना के अवसर पर फरीदाबाद स्थित 7-10 मार्केट में मंगलम ज्वेलर्स के बाहर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उक्त मार्केट प्रधान वासुदेव अरोड़ा ने अपने हाथों से लोगों को प्रसाद लंगर वितरित किया और कहा कि आज भारतवर्ष के लिए एक ऐतिहासिक दिन है जब 500 वर्षों के उपरांत यह सुंदर लम्हें हमें देखने को मिल रहे हैं जहां श्री राम मंदिर मैं श्री राम लाल की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। श्री अरोड़ा ने कहा कि भारत वासियों के लिए यह ऐतिहासिक पल है जो की स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे।

इस मौके पर शिवकुमार, देवेंद्र सिंह, महेंद्र मंगला, विनोद सहगल, हरीश गोरा, अरिंदम बाबा सहित सैकड़ो लोग प्रसाद वितरण में शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!