नई दिल्ली में होगा अखिल भारतीय सिविल सेवा बैडमिंटन टूर्नामेंट 2024-25 का आयोजन

फरीदाबाद, 18 दिसंबर। डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा बैडमिंटन टूर्नामेंट 2024-25 का आयोजन 3 से 8 जनवरी 2025 तक नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में होगा। इस टूर्नामेंट में महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। साथ ही, क्रिकेट, बास्केटबॉल, कबड्डी और टेबल टेनिस जैसी अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट 3 से 10 जनवरी तक भारत नगर क्रिकेट ग्राउंड, अशोक विहार, विकास पूरी क्रिकेट ग्राउंड, जी-ब्लॉक के पीछे सोनिआ पीवीआर, नई दिल्ली, केंद्रीय सचिवालय क्रिकेट ग्राउंड, विनय मार्ग चाणक्यपुरी, एस.बी.वी शकूरपुर क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिटानिया चौक दिल्ली में खेला जाएगा। बास्केटबॉल मुकाबले 3 से 8 जनवरी तक लोक विहार आनंदवास, एफ यू ब्लॉक, पीतमपुरा और बाल भारती स्कूल पीतमपुरा में आयोजित होंगे। कबड्डी के मैच 3 से 8 जनवरी तक त्यागराज स्टेडियम में होंगे, जबकि टेबल टेनिस प्रतियोगिता 16 से 20 दिसंबर 2024 तक त्यागराज स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!