BJP नेता और सरपंच की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या की !

जम्मू कश्मीर ! जम्मू कश्मीर से एक और बीजेपी नेता की आतंकियों द्वारा हत्या किए जाने की खबर आ रही है ! खबर है कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में बीजेपी नेता और सरपंच सज्जाद अहमद की आतंकियों ने सुबह गोली मारकर हत्या की ! सज्जाद कुलगाम जिला बीजेपी के उपाध्यक्ष थे ! इस हत्या को किस आतंकी संगठन ने अंजाम दिया इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है ! जम्मू कश्मीर पुलिस की तरफ से भी इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है ! लेकिन यहां गौर करने वाली बात ये है कि जम्मू कश्मीर में बीजेपी नेता पर हमले की यह चौथी वारदात है !
इससे पहले 8 जुलाई को बांदीपोरा में आतंकियों ने बीजेपी नेता शेख वसीम, उनके पिता और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी ! शेख वसीम भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष थे और अपने परिवार के साथ पड़ोस की एक दुकान में बैठे थे, जब आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं ! जिस समय यह हादसा हुआ वहां कोई कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था ! वसीम को सुरक्षा के लिए जिन पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था, उनमें से कोई भी मौजूद नहीं था ! जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि निजी सुरक्षा अधिकारियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में गिरफ्तार किया जाएगा !



