भाजयुमो ने “राष्ट्रीय युवा दिवस” पर स्वामी विवेकानंद को किया याद

  • स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत : पंकज सिंगला

फरीदाबाद : स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने जिला भाजपा कार्यालय में “राष्ट्रीय युवा दिवस” के रूप में मानते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में फरीदाबाद के विधायक नरेन्दर गुप्ता उपस्थित रहे! विशेष अतिथि के रूप में सोहनपाल छोकर एवं वजीर डागर ने शिरकत की! इस अवसर पर यंग इंडिया रन का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया! विधायक नरेन्दर गुप्ता, सोहनपाल छोकर एवं वजीर डागर के साथ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष पंकज सिंगला, पार्टी के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद को याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की!

मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला ने इस अवसर पर कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत रहे हैं! वे अपने विचारों और अपने आदर्शों के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं! उन्होंने काफी कम उम्र के अंदर ही दुनिया में अपने विचारों के चलते अपनी एक अलग ही पहचान बनाई थी! उनके विचारों से युवाओं को सही दिशा मिल सके, इस मकसद से ही उनके जन्म दिवस को इस दिन के लिए चुना गया था! भारत में युवा दिवस मनाने की शुरुआत साल 1985 से शुरू हुई थी! वहीं इस दिन को युवा दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान साल 1984 में की गया था! युवा दिवस मनाने के लिए सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को चुना गया था और तब से अब तक हर साल इस दिन युवा दिवस पूरे देश में मनाया जाता है, इसलिए भाजपा की युवा मोर्चा की सारी टीम उनको याद करने के लिए इस कार्यक्रम में उपस्थित हुई है!

इस अवसर पर आयोजित यंग इंडिया रन के पुरुष वर्ग के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृत्य पुरस्कार के रूप में क्रमशः 5100, 3100 और 2100 रुपये दिया गए! इसी प्रकार यंग इंडिया रन के महिला वर्ग के विजेताओं को भी प्रथम, द्वितीय एवं तृत्य पुरस्कार के रूप में क्रमशः 5100, 3100 और 2100 रुपये दिया गए!

मैराथन को सफल बनाने के लिए कोच धर्मेंदर ने सराहनीय भूमिका निभाई! कार्यक्रम में गोल्डी अरोड़ा, सचिन ठाकुर, कार्तिक वशिष्ठ, ज्ञानेंदर भारद्वाज, करन गोयल, अजित भाटी, अमन भड़ाना, गौतम खन्ना, योगेश तेवतिया, अनुज शर्मा, गौरव तंवर, कृष्ण आर्य व समीर टंडन ने उपस्थिति दर्ज की!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!