जलवा फ्लोर नृत्य एवं कला संस्थान में बच्चों के फोटोशूट का हुआ आयोजन

फरीदाबाद : जलवा फ्लोर नृत्य एवं कला संस्थान में बच्चों के फोटोशूट का आयोजन किया गया। जिसमें ढाई साल से लेकर 10 साल के बच्चों का फोटो शूट किया गया। फोटोशूट का थीम कैलेंडर शूट, कांसेप्ट सूट रहा। शूट के लिए के लिए ढाई वर्ष के हृदय पैबी , 7 साल के सशक्त दिलावरी, 7 साल की स्मायरा, 9 वर्ष की आश्चर्या शर्मा, 6 वर्ष की यावी का प्रिंस सूट किया गया।

कॉन्सेप्ट सूट एवं कैलेंडर शूट के दौरान ममता दिलावरी डायरेक्टर जलवा फ्लोर नृत्य एवं कला संस्थान, सलमान अंसारी फोटोग्राफर सूट बाजार, जलवा फ्लोर की टीम मेंबर मीनाक्षी दिलावरी, सोनम शर्मा, साक्षी कालरा, बच्चों के पेरेंट्स स्माइल पैबी, रवि डोगरा भी मौजूद रहे।
जलवा फ्लोर की डायरेक्टर ममता दिलावरी ने बताया कि जो बच्चे इस वक्त कौन से शूट में सिलेक्ट हुए हैं, आगे हमारे शो में रामपॉक प्रस्तुत करेंगे एवं बहुत जल्द प्रिंट आर्ट एंड डिजिटल आर्ट के लिए इनका प्रोफाइल फॉरवर्ड किया जाएगा।



