रक्तदाता रक्त दान कर बचा रहें हैं तीन लोगों की जान : मनोज चौधरी

Faridabad : बड़खल विधान सभा क्षेत्र में आने वाली एस जी एम नगर में मानव हित को ध्यान में रखते हुए एक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. अमन कश्यप, डॉ. पार्थ सेन, पंकज रावत (सीनियर टेक्नीशियन), रितिक, राधा (टेक्नीशियन) , मैस्सी ( जी डी ए ), महादेव (ड्राइवर), स. रविंदर सिंह, सुनील राघव, श्याम कुमार व गीता आलोक की टीम ने रक्त दाताओं का मुआयना कर रक्त दाताओं को रक्त देने के लिए तैयार किया।

शिविर में पहुंचकर भाजपा एस सी मोर्चा के जिला प्रभारी मनोज चौधरी ने रक्तवीरों का हौंसला बढ़ाया और कहा की आज के युवा देश के मार्गदर्शक हैं वह बढ़-चढ़ कर रक्त दान करने के लिए आगे आते हैं यह गर्व की बात है, आज के युवा हर क्षेत्र में एहम भूमिका निभा रहे हैं, रक्त दान कर वह तीन लोगों के जीवन को बचाने का काम कर रहें हैं।

श्री चौधरी ने कहा की हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थय व रोज़गार के लिए महतव्यपूर्ण योजनाएं चला राखी हैं जिसका सीधा लाभ युवाओं को मिल रहा है। उन्होंने राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के द्वारा किये गए कार्यों को मज़बूत बताते हुए कहा की श्री गुर्जर दिन रात हरियाणा की उन्नति के बारे में सोचते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!