कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने 21 लाख रुपए की लागत से छट घाट निर्माण का किया शुभारंभ

बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) : प्रदेश के उच्चतर शिक्षा एवं परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ के चहुमुखी विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं रहने दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा सेक्टर-55 में छट घाट निर्माण कार्य के शिलान्यास अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पूर्व पार्षद मुकेश डागर, सेक्टर-55 आरडब्ल्यूए से प्रदीप राणा, छठ पूजा समिति प्रधान मलिक कुमार, उपाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव, सत्येंद्र सुदामा, संतोष सहित स्थानीय निवासी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस घाट के निर्माण पर लगभग 21 लाख रुपए की लागत आएगी।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि वे बल्लभगढ़ विधानसभा के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के खजाने में विकास योजनाओं और परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए धन की कोई कमी नहीं है। विकास कार्यों को पूरा करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की अलग पहचान बन रही है। सरकार की बेहतर जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के फलस्वरूप विश्व में भारत देश की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन मजबूत हो रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!