कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सुनी आमजन की शिकायतें

फरीदाबाद/बल्लबगढ, 12 नवम्बर। प्रदेश के परिवहन,खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने स्थानीय सेक्टर- 8 कार्यालय पर बल्लबगढ़ अनाज मंडी और बल्लबगढ सब्जी मंडी के सभी आढतियो की शिकायतें सुन कर तुरंत सम्बंधित विभागों के अधिकारियो को दिशा-निर्देश दिए। आढती अपनी समस्याओं को लेकर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से उनके कार्यालय में मिले। इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आढ़तियों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही मंडी सेक्रेटरी को जल्द ही समस्याओं का निदान करने तथा साफ सफाई के लिए दिशा निर्देश दिए। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ की दोनों मंडियों में बिजली की तारों को बदलने के लिए भी बिजली विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!