तालाब में डूबकर मां-बेटे की मौत !

भदोही (उप्र), 29 अगस्त ! उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के चौरी थानाक्षेत्र में तालाब में डूब कर मां—बेटे की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि घटना अर्जुनपुर गांव के गोटैया तालाब की है । उन्होंने बताया कि नाज़रीन (36) अपने बेटे सरफराज (10) के साथ तालाब पर कपडे धो रही थी। पुलिस ने बताया कि सरफ़राज़ अचानक पैर फिसल जाने से डूबने लगा तो उसे बचाने को नाजरीन भी पानी में उतरी लेकिन तालाब गहरा होने के कारण दोनों डूब गए। पुलिस ने बताया कि मौके पर जुटी भीड़ मां—बेटे को बाहर निकाल कर अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!