नवीन नगर एरिया में हुई ऑटो लूट के मामले का पर्दाफाश, ऑटो मालिक ने ही रची थी लुट की साजिश

  • आरोपी ने प्लानिंग के तहत ऑटो को पलवल में खडा कर, 26 फरवरी रात्री 9 बजे लुट की झूठी सूचना नवीन नगर ऐरिया से पुलिस कंट्रोल रुम फरीदाबाद में दी थी।
  • ऑटो मालिक निकला चालबाज ऑटो को बेचकर, इंसयोरेन्स के पैसे क्लेम कर हड़पने के लिए रची थी साजिश। लूट की घटना को सत्य ठहराने के लिए आरोपी ने खुद को ब्लेड मारकर कर लिया था घायल

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा के द्वारा दिए गए आदेशो पर डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान के दिशा निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 प्रभारी इंस्पेक्टर रविन्द्र की टीम ने आरोपी ऑटो मालिक को गिरफ्तार कर लूट के मामले को सुलझाया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी आसिफ अली दिल्ली में बदरपुर के सुभाष कैंप में रहता है। आरोपी ने 26 फरवरी को रात करीब 9.00 बजे कंट्रोल रुम को ऑटो लूटने के लिए सूचना दी। सूचना पर थाना पल्ला में स्नैचिंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी कि तलाश की जा रही थी। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने जांच में पाया कि आरोपी ने स्वमं ही ऑटो लूट की घटना की साजिश रची थी। आरोपी से क्राइम ब्रांच टीम पूछताछ करते समय ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी से पूछताछ में पता चला की आरोपी ने पैसे के लालच में आकर अपने ऑटो को पलवल में खडा कर दिया। फरीदाबाद वापस आकर झूठी कहानी मनघडत कहानी बनाई और टेंपो दो लड़की और दो लड़को द्वारा लूट लिया गया है। जिसकी सूचना कंट्रोल रुम को दी। जिसका खुलासा क्राइम ब्रांच टीम ने करते हुए आरोपी के खिलाफ झूठी सूचना देने के की धाराओं में कार्रवाई कर आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!