फरीदाबाद भाजपा जिला कार्यालय “अटल कमल” पर गुजरात की जीत का मनाया गया जश्न

- गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने फिर फहराया भगवा – मूलचन्द मित्तल
- गुजरात जनता ने मोदी के सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों पर फिर लगाई मुहर
फ़रीदाबाद 08 दिसम्बर। भाजपा ज़िला फ़रीदाबाद कार्यालय अटल कमल में गुजरात विधानसभा चुनाव में फिर कमल खिलने पर जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल और आर एन सिंह के नेतृत्व में भाजपा जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया । भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर और नाच कर जीत की ख़ुशी का इजहार किया । गुजरात चुनाव में भाजपा को 150 से ज्यादा सीटें मिलीं हैं और भाजपा ने कांग्रेस व दूसरी पार्टियों को धूल चटाई है । गुजरात की जनता ने देश हित में काम करने वाली सरकार,गरीब,दलितों और वंचितों के हित में कार्य करने वाली भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर पहले से ज्यादा विश्वास जताते हुए प्रचंड बहुमत दिया है और भाजपा सरकार गुजरात के लोगों के लिए अब और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करेगी व लोगों की जन समस्यों एवं उम्मीदों पर खरा उतरने का कार्य करेगी ।
भाजपा ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल ने जीत पर ख़ुशी का इजहार करते हुए कहा कि गुजरात की जनता ने मोदी के सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास जताते हुए भाजपा को अपना मत देकर प्रचंड बहुमत से जिताया है । पिछले 27 सालों में गुजरात का चहुंमुखी विकास हुआ है और देश का किसान, मजदूर, युवा सशक्त हुआ है । प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गुजरात देश का नम्बर वन विकास मॉडल बना है और वहां कि जनता ने इस विकास मॉडल पर फिर से मुहर लगाकर भाजपा में पूर्ण विश्वास जताया है । मूलचंद मित्तल ने गुजरात की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुजरात की जनता ने मोदी सरकार में अपना पूर्ण विश्वास दिखलाते हुए भाजपा को जिताकर गुजरात के विकास का मार्ग प्रशस्त किया है । जनता ने गुजरात को जिताकर 2024 का ट्रेलर दिखा दिया है । मित्तल में कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि गुजरात प्रदेश की देवतुल्य जनता ने भाजपा को फिर पूर्ण बहुमत से जिताया जिसके लिए मैं वहां की जनता और कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत बधाई ।
ज़िला महामंत्री आर एन सिंह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व व नीतियों पर फिर एक बार अपना अटूट विश्वास जताते हुए – गुजरात की जनता ने विजय रूपी आशीर्वाद भाजपा को देकर एक बार फिर भाजपा की जीत पर मुहर लगाई है । इस अवसर पर आज भाजपा फरीदाबाद के जिला कार्यालय अटल कमल पर हम सभी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े पर नाच-गाकर व कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया है । इस जीत से कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है और देश के सभी कार्यकर्ताओं को ऊर्जा मिली है । उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मान सिंह,पंकज पूजन रामपाल,मिडिया जिला सह संयोजक राजमदान,आईटी संयोजक सचेत जैन, मुकेश अग्रवाल,जिला विस्तारक मंजीत जांगड़ा, जिला कार्यलय सचिव सचिन गुप्ता, कुलदीप सिंघल,अश्वनी गुलाटी,महेशचन्द अग्रवाल,गिर्राज त्यागी,संदीप बंसल व अन्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्तिथ रहे ।



