बराही तालाब में भव्य रावण दहन, दशहरा उत्सव में हुई बुराई पर अच्छाई की जीत

फरीदाबाद : श्री बजरंग दल दशहरा कमेटी द्वारा बराही तालाब में भव्य रावण दहन का आयोजन किया गया। इस मौके पर 65 फुट ऊंचे रावण पुतले से आग निकलती नजर आई और रावण तलवार लहराते हुए दिखाई दिया। रावण दहन समारोह में भारी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्होंने बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक देखा।

कमेटी के पदाधिकारियों परविंदर मल्होत्रा और सह-अध्यक्ष सतीश आहूजा ने बताया कि रावण दहन कार्यक्रम मार्केट कमेटी के चेयरमैन एवं पूर्व पार्षद सुभाष आहूजा की देखरेख में किया गया एवं सभी पदाधिकारी ने मिलकर आए हुए सभी अतिथियों का मान-सम्मान किया।

कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, पार्षद सचिन शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि उन्होंने आज भगवान श्रीराम के चरणों का आशीर्वाद लेते हुए देश व प्रदेश में खुशहाली कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में भगवान श्री राम का विशाल और भव्य मंदिर बनवाकर श्रद्धालुओं के दर्शन खोल दिया।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने दशहरा पर्व पर मौजूद उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व मनाया जाता है। हमें भगवान श्रीराम के बताये मार्ग पर चलना चाहिए।

मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़ उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए दशहरा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। जिसके बाद दशहरा मैदान में रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के विशाल पुतलों का दहन किया गया।

इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष भाजपा सचिन ठाकुर, मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुभाष आहूजा, पूर्व उपमहापौर बसंत विरमानी, समाजसेवी आरके चिलाना, केडी शर्मा, दीपक कपिल, विजय गुप्ता, चन्दन गेरा, किशन नासा और भाजपा जिला उपाध्यक्ष शोभित अरोड़ा मौजूद रहे।

सखी सरवर बिरादरी के प्रधान पवन डावरए समाजसेवी हंस आहूजा, अशोक ढींगड़ा, कोषाध्यक्ष हेमंत खुराना, उपप्रधान संजय अरोड़ा, महासचिव पीयूष ग्रोवर, पंकज नारंग, सह मेला मंत्री सचिन सैनी, शुभम अरोड़ा, रिंकू गर्ग और अन्य सेवादार भी उपस्थित थे। रावण दहन और दशहरा उत्सव के इस आयोजन ने शहर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना दिया और लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मिलकर मनाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!