झारखंड के सिमडेगा जिले में मानव तस्करी की गंभीरता को देखते हुए सिमडेगा पुलिस ने जारी किया टोल फ्री नंबर

मानव तस्करी से पीड़ित किसी भी व्यक्ति की मदद के लिए 1800-3456-256 पर करें संपर्क

फरीदाबाद : झारखंड का सिमडेगा जिला मानव तस्करी से अत्यधिक प्रभावित है। वहां से लड़के लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर बाहर लेजाकर विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित किया जाता है। झारखंड पुलिस को मानव तस्करी की शिकायतें प्राप्त हुई जिसके चलते सिमडेगा पुलिस ने मानव तस्करी पीड़ितों के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मानव तस्करी की गंभीरता को देखते हुए सिमडेगा पुलिस ने एक टोल फ्री नंबर 1800-3456-256 जारी किया गया है। मानव तस्करी से पीड़ित/पीड़िता या अन्य व्यक्ति प्रताड़ना की सूचना उक्त नंबर पर दे सकते हैं ताकि समय पर उचित करवाई की जा सके। यह सुविधा 24*7 उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!