शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का झांसा देकर ₹9.66 लाख की साइबर ठगी, एक और आरोपी गिरफ्तार

खाता में आये थे ठगी के 2 लाख रुपये, अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : साइबर थाना NIT की टीम ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ₹9.66 लाख की साइबर ठगी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोमपाल(35) वासी बरेली उत्तर प्रदेश के रुप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर-43 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 8 अक्टूबर 2025 को उसे विदेशी नंबर से WhatsApp कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने स्वयं को Mew Wealth Private Limited का सहायक बताते हुए शेयर मार्केट में निवेश कर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके बाद अलग-अलग UPI आईडी एवं बैंक खातों में अक्टूबर 2025 के दौरान शिकायतकर्ता से कुल ₹9,66,000 ट्रांसफर करवा लिए गए। मामले में साइबर थाना NIT में केस दर्ज कर जांच की गई।

जांच में सामने आया कि जिस खाता में ठगी के रुपये आये थे उसका एक्सेस आरोपित सोमपाल के पास था। जिसमें सोमपाल ने अपनी ई-मेल आई-डी दे रखी थी। यह खाता एक फर्म Kumarto Soft Developed Pvt. limited का करंट खाता है। जिसमें ठगी के 2 लाख रुपये आये थे। आरोपित MBA पास है जिस पर पूर्व में दिल्ली में भी साइबर ठगी का एक मामला दर्ज है। मामले में अब तक 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी सोमपाल को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!