बल्लभगढ़ सिटी थाना पुलिस ने सुष्मा स्वराज कॉलेज सेक्टर-02 में आयोजित किया नशा-विरोधी जागरूकता एवं वेलनेस सेमिनार, विद्यार्थियों व स्टाफ को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

आचार्य करमवीर ने बताए तनावमुक्त जीवन जीने के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक तरीके

फरीदाबाद : बल्लभगढ़ सिटी थाना पुलिस द्वारा नशा-विरोधी अभियान के तहत सुष्मा स्वराज कॉलेज सेक्टर-02 में जागरूकता एवं वेलनेस सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेमिनार का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर उन्हें नशा-विरोधी अभियान का एंबेसडर बनने तथा नशा-मुक्त एवं अपराध-मुक्त समाज के निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।

सेमिनार में आचार्य करमवीर ने युवाओं को तनावमुक्त जीवन जीने, सकारात्मक सोच अपनाने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा, अष्टांग योग, ध्यान, श्वसन विज्ञान एवं तनाव प्रबंधन की वैज्ञानिक व व्यावहारिक तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तनाव एवं जीवन की चुनौतियों से निपटने के लिए नशे का सहारा लेना समाधान नहीं है, बल्कि इससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

कार्यक्रम के दौरान नशे की लत से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए विद्यार्थियों को अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेलकूद एवं सामाजिक कार्यों में लगाने का संदेश दिया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने जीवनभर नशे से दूर रहने तथा नशा-मुक्त एवं अपराध-मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की शपथ ली।

फरीदाबाद पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!