मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा बाइक बरामद; पूछताछ में झपटमारी सहित दो अन्य वारदातों का खुलासा

अपराध शाखा AVTS सिकरोना की टीम ने सिकरी गांव के पास से दोनों आरोपियों को दबोचा

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी एवं झपटमारी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत अपराध शाखा AVTS सिकरोना की टीम ने थाना कोतवाली क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस पूछताछ में झपटमारी और मोटरसाइकिल चोरी की दो अन्य वारदातों का भी खुलासा किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार NIT फरीदाबाद निवासी पंकज ने 7 नवंबर 2026 को थाना कोतवाली में मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दी थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। अपराध शाखा AVTS सिकरोना की टीम ने कार्रवाई करते हुए अंकित निवासी इंद्रा कॉलोनी, सेक्टर-8 तथा सौरभ निवासी शिवाजी नगर, सेक्टर-22 को सिकरी गांव के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने दो अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की बात भी स्वीकार की है, जिनमें एक मोबाइल झपटमारी तथा एक मोटरसाइकिल चोरी की वारदात शामिल है।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!