बडख़ल में कांग्रेस की सियासी हलचल तेज, राव नरेंद्र सिंह ने सतीश भड़ाना के निवास पर की शिरकत

भाजपा सरकार पर बरसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, वोट चोरी और कुशासन को लेकर साधा निशाना

फरीदाबाद, 12 नवम्बर। बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों को उस समय नई मजबूती मिली, जब हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश भड़ाना के निवास पर शिरकत की। उनके पहुंचने पर सतीश भड़ाना एवं क्षेत्र के ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन, महंगाई, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों से परेशान है। लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत होता है, लेकिन वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बडिय़ों को लेकर लगातार गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए सडक़ से लेकर सदन तक अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से किए गए वादों को पूरा करने के बजाय लोगों को समस्याओं के बीच छोड़ दिया है। किसान, युवा, व्यापारी और आम नागरिक सभी परेशान हैं। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करेगी और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए संघर्ष करती रहेगी।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश भड़ाना ने कहा कि बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हो चुकी है। क्षेत्र में विकास, मूलभूत सुविधाओं और आम जनता से जुड़े अनेक मुद्दे आज भी समाधान की बाट जोह रहे हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच रहकर संघर्ष करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का उनके निवास पर पहुंचना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उनके आगमन से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में नया उत्साह एवं ऊर्जा का संचार हुआ है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी की एकजुटता, संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर भी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला के पुत्र एवं युवा कांग्रेस नेता नितिन सिंगला, राजकुमार, चौधरी प्रेमा, चौ. सूरज वर्मा, चौ. महावीर, चौ. कर्मबीर सिन्टो, मनीष, अनिल, ललित, आदिश, भीम देव भड़ाना, सुमित भड़ाना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!