संगीत और जश्न की शानदार शाम, वुडपेकर ने भोपाल में परमीश वर्मा के लाईव शो को दी ज़बरदस्त एनर्जी

भोपाल : पंजाबी म्युज़िक स्टार परमीश वर्मा ने अपने लाईव कॉन्सर्ट के साथ भोपालवासियों को संगीत और जश्न की शानदार शाम का अनुभव प्रदान किया। पहले ही धुन के साथ पूरे कार्यक्रम स्थल में रौनक सी आ गई दर्शक उनके बड़े हिट्स के साथ झूम-झूम कर गाने लगे, चारों ओर संगीत, एनर्जी और पंजाबी संगीत का रोमांचक माहौल बन गया।

भीड़ के उत्साह ने इस शाम को और रंगीन बना दिया, वे हाई-ऑक्टेन डांस परफोर्मेन्स के साथ नाचते, चियर करते और जश्न मनाते हुए दिखाई दिए, जिसके लिए परमीश वर्मा को जाना जाता है। पावरफुल एंथम से लेकर भीड़ के पसंदीदा गानों तक, यह कॉन्सर्ट जीवंत और शानदार अनुभव बन गया। इस कार्यक्रम ने बड़े पैमाने के लाईव एंटरटेनमेन्ट के लिए भोपाल की बढ़ती चाहत को दर्शाया।

सोम डिस्टीलरीज़ एंड ब्रेवरीज़ लिमिटेड की प्रीमियम बियर वुडपेकर ने जश्न के माहौल को और रंगीन बना दिया, जो इस आयोजन की सेलेब्रेशन पार्टनर थी। ब्रांड की मौजूदगी कॉन्सर्ट के माहौल में घुल मिल गई, जहां फैन्स को परफोर्मेन्स के बीच रूकने, दोस्तों के साथ कनेक्ट करने और रीचार्ज करने के पल मिले- और शाम की एनर्जी में कोई कमी नहीं आई। कॉन्सर्ट के आगे बढ़ने के साथ, वैन्यू के विभिन्न स्थानों पर लोग हंसते, बातें करते ओर लाईव परफोर्मेन्स का आनंद उठाते नज़र आए। यह जुड़ाव वुडपेकर के साथ युवाओं की संस्कृति, संगीत एवं साझा पलों के कनेक्शन को दर्शाता है, जिसने दो दिवसीय इवेंट को बेहद खास बना दिया।

इस अवसर पर दीपक अरोड़ा, सीईओ, सोम डिस्टीलरीज़ एंड ब्रेवरीज़ लिमिटेड ने कहा, ‘‘लाईव म्युज़िक लोगों को एक दूसरे के साथ लाने का अच्छा तरीका है। भोपाल में परमीश वर्मा के कॉन्सर्ट ने इस भावना को बड़ी ही खूबसूरती के साथ दर्शाया, जहां ज़बरदस्त एनर्जी देखने को मिली। हमें ऐसे अनुभवों के साथ जुड़ते हुए बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है, जहां प्रशंसकों को एक दूसरे के साथ जुड़ने, आनंद उठाने और यादगार पल बिताने का मौका।’’

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!