फरीदाबाद ओल्ड जोन-1 और 2 ने संपत्ति कर के बकायेदारों पर शिकंजा कसते हुए 10 इकाईयों को सील किया

फरीदाबाद : फरीदाबाद नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त स्वप्निल आर. पाटील के निर्देश पर निगम के फरीदाबाद ओल्ड जोन-1 और 2 ने संपत्ति कर के बकायेदारों पर शिकंजा कसते हुए 10 इकाईयों को सील कर दिया। इन इकाईयों पर लगभग 1608335 (446233, 528977, 633125) रूपये निगम का संपत्ति कर बकाया था। ओल्ड फरीदाबाद जोन की भारत कालोनी, नंबरदार कालोनी, सेक्टर-7 मार्किट में इन 10 इकाईयों को सील करने की कार्यवाही क्षेत्रिय एव ंकर अधिकारी सुनीता कुमारी एवं ओल्ड जोन-1 और 2 की टीम के नेतृत्व में की गई।

अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि इन सभी के विरूद्ध सीलिंग की कार्यवाही करने से पूर्व संपत्ति कर की राशि जमा करने के लिए इन्हें हरियाणा नगर निगम अधिनियम की धारा 87 (बी 2) के तहत नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद जब इन्होंने संपत्ति कर की राशि की अदायगी नहीं की। उन्होंने बताया कि इन सभी वैधानिक प्रावधानों की पालना न करने पर नगर निगम ने उक्त सीलिंग की कार्यवाही अमल में लाई।

अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि बकायेदारों पर यह सीलिंग अभियान लगातार जारी रहेगा, जो भी बकायेदार निगम का संपत्ति कर जमा नहीं करवाते है तो उनके विरूद्ध सीलिंग की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!