faridabad crime news लडाई झगडे और गोली चलाने के मामले में अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने 2 आरोपी को किया गिरफ्तार

faridabad crime news : फरीदाबाद ! थाना तिगांव में नितिन वासी तिगांव, फरीदाबाद ने अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया कि 26 जून को उसके पिता उनके अनाज मंडी वाले प्लॉट पर गये तो वहाँ कुछ लोगों ने उन पर पिस्तौल, हथौडे व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें उनको एक गोली लगी और गंभीर चोटे आई। जिस पर थाना तिगांव में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए तरुण व रुपेश वासी गांव सोतई फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि नगेंद्र व पीड़ित का एक प्लाट को लेकर विवाद है, नागेंद्र के भांजे मोहित के कहने पर भारत उर्फ भालू ने तरूण व रूपेश को सुमेर के साथ मारपीट करने के लिये बुलाया था। दोनों आरोपियों ने हथौडा व राड से पिडित पर हमला किया था। मामले में मोहित, भारत उर्फ भालू सहित चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। भालू ने पीड़ित पर गोली चलाई थी। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!