देसी पिस्तौल सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा आपराधिक मामलों में संलिप्त चल रहे आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी कप्तान सिंह की टीम ने अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भूपेंद्र उर्फ रमवा(28) गांव पल्ला फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से पल्ला पुल के पास से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से मौके पर देसी पिस्तौल बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी करीब 2 महीने पहले आगरा घूमने गया था। वहां पर आगरा रेलवे स्टेशन के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति से देसी पिस्टल को अपने दोस्तों में हवाबाजी के लिए 3000 में खरीद कर लाया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!