ऑनलाइन स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधडी करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : साइबर थाना सैंट्रल में फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि उसे इंस्टाग्राम पर स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग से संबंधित एक विज्ञापन मिला। जिस पर उसने डिटेल भरी तो ठगों ने व्हाट्सएप के माध्यम से उससे सम्पर्क किया गया और उन्होंने ट्रेडिंग विशेषज्ञ होने का दावा किया तथा निवेश पर उच्च रिटर्न का वादा कर ठगों के प्लेटफ़ॉर्म में निवेश करने के लिए शिकायतकर्ता को विश्वास में लिया। जिस पर शिकायतकर्ता ने ठगों के बताये खाता में विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से 11.48 लाख रूपये निवेश के लिए भेजे। जब उसने पैसे निकालने चाहे तो उसको व्हाट्सएप से ब्लॉक कर दिया गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपी राजेश (34), विक्रमजीत (23), भुवन तनेजा (22) व अभिषेक हंस को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी राजेश व विक्रम खाताधारक है जिन्होंने अपना खाता आगे भुवन को दिया था। भुवन ने यह खाता आगे अभिषेक को दे दिया था। राजेश व विक्रम, भुवन के पास नौकरी करते थे व अभिषेक, भुवन का दोस्त है।

राजेश आठवीं, विक्रम 12वीं व अभिषेक स्नातक तक पढे हैं, वहीं भुवन C.A फाईनल ईयर में है। भुवन का गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर बनाने का आफिस है, जहां राजेश व विक्रम भुवन के पास काम करते थे। खाते में ठगी के कुल 2 लाख 67 हजार रुपये आए थे। पुछताछ के लिए चारों आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!